Sunday, May 24, 2026
Home News Union Budget 2024 : स्टार्टअप, सरकारी वेल्थ, पेंशन फंड के निवेश के...

Union Budget 2024 : स्टार्टअप, सरकारी वेल्थ, पेंशन फंड के निवेश के लिए कर लाभ मार्च 2025 तक बढ़ा

स्टार्टअप और सरकारी वेत्थ या पेंशन फंड द्वारा किए गए निवेश के लिए कुछ कर लाभ पर कर छूट इस साल 31 मार्च को समाप्त हो रही है।

Advertisement

नई दिल्ली, 1 फरवरी। स्टार्ट अप इकोसिस्टम को राहत देते हुए केंद्र सरकार ने गुरुवार को स्टार्टअप और सरकारी वेल्थ तथा पेंशन फंड द्वारा किए गए निवेश के लिए कर लाभ को मार्च 2025 तक बढ़ाने की घोषणा की।

स्टार्टअप और सरकारी वेत्थ या पेंशन फंड द्वारा किए गए निवेश के लिए कुछ कर लाभ पर कर छूट इस साल 31 मार्च को समाप्त हो रही है। इसके अलावा कुछ अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी) इकाइयों की कतिपय आय पर कर लाभ को भी एक साल के लिए बढ़या गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को अंतरिम बजट पेश करते हुए कहा, ‘निरंतरता प्रदान करने के लिए में तारीख को 31 मार्च 2025 तक बढ़ाने का प्रस्ताव करती हूं।”

उन्होंने कहा, ‘जहां तक कर प्रस्तावों का सवाल है, परंपरा को ध्यान में रखते हुए, में कराधान से संबंधित कोई बदलाव करने का प्रस्ताव नहीं कर रही हूं, ओर आयात शुल्क सहित प्रत्यक्ष करों ओर अप्रत्यक्ष करों के लिए समान कर दरों को बनाए रखने का प्रस्ताव करती हूं।”

Advertisement

यूनिकॉर्न इंडिया वेंचर्स के मैनेजिंग पार्टनर अनिल जोशी ने कहा कि स्टार्टअप्स के लिए कर छूट का विस्तार एक अच्छा संकेत है और नाममात्र या शून्य ब्याज दर पर सनराइज सेगमेंट के लिए एक लाख करोड़ रुपये का प्रावधान निश्चित रूप से छोटे व्यवसायों को मदद करेगा।

उन्होंने कहा, “प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं थी, हालांकि जुलाई 2024 में प्रस्तावित पूर्ण बजट में हमें नई दरें देखने को मिल सकती

केडजेनिक्स के सह-संस्थापक और सीईओ ऋषभ गोयल ने कहा कि मौजूदा स्टार्ट अप की विकास गति को बनाए रखने के लिए सरकार ने कर लाभ को एक अतिरिक्त वर्ष के लिए बढ़ा दिया है।

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के अनुसार, अब तक 2,975 सरकारी मान्यता प्राप्त स्टार्ट अप्स को आयकर छूट दी गई है। ‘स्टार्ट अप इंडिया’ कार्यक्रम के तहत सरकार आयकर में छूट प्रदान करती है।

सरकार ने पिछले साल सितंबर में नए एंजेल टैक्स नियमों की अधिसूचित किया था जिसमें निवेशकों को गैर सूचीबद्ध स्टार्ट अप द्वारा जारी किए गए शेयरों का मूल्यांकन करने की व्यवस्था शामिल है।

डीपी आई आईटी के साथ पंजीकृत स्टार्ट अप का नए मानदंडों से छूट दी गई थी। सरकार ने इस बात पर प्रकाश डाला कि छूट से 80,000 से अधिक स्टार्ट अप को लाभ होगा।

source : IANS

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: