Thursday, June 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन BMS यूपी का तीन दिवसीय अधिवेशन, ठेका मजदूरों के शोषण का मुद्दा...

BMS यूपी का तीन दिवसीय अधिवेशन, ठेका मजदूरों के शोषण का मुद्दा उठा

ठेका मजदूरों को ईपीएफओ में पंजीकरण नहीं करवाया जा रहा है। संविदा कर्मचारी को मिलने वाली सुविधाओं में कटौती की जा रही है।

Advertisement

भारतीय मजदूर संघ (BMS), उत्तर प्रदेश का तीन दिवसीय त्रैवार्षिक प्रादेशिक अधिवेशन का शुभारंभ 23 जनवरी को पनवारी स्थित श्री राम आदर्श महाविद्यालय में हुआ। अखिल भारतीय महामंत्री रविंद्र हिमते ने संगठन का ध्वज फहराकर सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत की।

अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विशेश्वर राय ने की। भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम विशेष अतिथि एवं प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक एवं विवेकानंद फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गपाल सिंह चौहान ने अपने संबोधन में दत्तोपंत ठेंगरी जी के त्याग तपस्या और बलिदान की अवधारणा को जीवन में चीरतार्थ कर राष्ट्रहित में कार्य करने वाले संगठन भारतीय मजदूर संघ की प्रशंसा की।

 

अधिवेशन में प्रदेश के लगभग 70 जिलों से 2000 प्रतिनिधियों की भागीदारी हो रही है। इसमें रेलवे, डाक, रोडवेज, आशा, आंगनबाड़ी, ममता, जल- कल, बैंक, बीएसएनल, प्रतिरक्षा, कोयला, बीड़ी, कंस्ट्रक्शन, कागज, जूट, वस्त्र, स्वास्थ्य, आदि क्षेत्र के प्रतिनिधि सम्मिलित हैं।

Advertisement

भारतीय मजदूर संघ के त्रैवार्षिक अधिवेशन में संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के कार्यरत श्रमिकों के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया गया कि श्रमिकों के लिए जो श्रमिक कानून बनाए जा रहे हैं उसमें कई संशोधन की आवश्यकता है। असंगठित क्षेत्र में ठेकेदारों द्वारा काम पर लगाए गए श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी भी नहीं दी जा रही है एवं उनका ठेकेदारों द्वारा शोषण किया जा रहा है।

संगठित क्षेत्र के कर्मचारी के लिए पुरानी पेंशन प्रणाली एवं उत्पादन इकाइयों के निगमीकरण पर धरना प्रदर्शन द्वारा विरोध प्रदर्शन पर एकमत राय बनाई गई। ठेका मजदूरों को ईपीएफओ में पंजीकरण नहीं करवाया जा रहा है। संविदा कर्मचारी को मिलने वाली सुविधाओं में कटौती की जा रही है। आशा, आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका का मानदेय बढ़ाई जानी चाहिए। इसके अलावे अनेक असंगठित क्षेत्र के विभिन्न प्रतिनिधित्वकर्ताओं ने अपने-अपने कार्य क्षेत्र की मांग रखी।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचारक हरीश, भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एमपी सिंह, राष्ट्रीय मंत्री अशोक शुक्ला, प्रतिरक्षा के महामंत्री मुकेश सिंह, उत्तर मध्य रेलवे के महामंत्री हेमंत विश्वकर्मा, दिल्ली प्रदेश के महामंत्री दीपेंद्र चाहर, उतराखंड के महामंत्री पटेल उपस्थित रहे। मंच का संचालन प्रदेश के महामंत्री अनिल उपाध्याय ने किया।

Advertisement
भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें