Tuesday, November 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली को लेकर देशभर में होगी हड़ताल

ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली को लेकर देशभर में होगी हड़ताल

शिव गोपाल मिश्रा ने बताया कि केन्द्र सरकार समर्थक भारतीय मजदूर संघ को छोड़कर सभी यूनियनें अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल होंगी।

Advertisement

नई दिल्ली, 03 मार्च। पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली की मांग को लेकर देशभर में एक मई को हड़ताल की जाएगी। ज्वाइंट फोरम फॉर रिस्टोरेशन ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम (JFROPS) द्वारा 19 मार्च को हड़ताल का नोटिस दिया जाएगा।

देश के सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों सहित केंद्र सरकार के 28 लाख कर्मियों और राज्य सरकारों के साथ तीन करोड़ से अधिक कर्मचारियों और शिक्षकों के बीच काम करने वाले श्रमिक संगठनों और संघों के एक मंच ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।

जेएफआरओपीएस के संयोजक और ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन (AIRF) के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने बताया कि केन्द्र सरकार समर्थक भारतीय मजदूर संघ को छोड़कर सभी यूनियनें अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल होंगी। ओपीएस के मुद्दे पर केन्द्र सरकार के साथ चर्चा विफल होने के बाद हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया।

Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान