Thursday, April 30, 2026
Home World मॉस्को आतंकी हमला : अब तक 93 की मौत, 4 आतंकी सहित...

मॉस्को आतंकी हमला : अब तक 93 की मौत, 4 आतंकी सहित 11 संदिग्ध हिरासत में, पुतिन बोले- खून का बदला खून

हमला शुक्रवार रात (22 मार्च) को हुआ। इसकी जिम्मेदारी ISIS ने ली है। सेना जैसी वर्दी पहने 4 आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं,

Advertisement

Moscow terrorist attack : रूस की राजधानी मॉस्को में क्रोकस सिटी हॉल पर हुए आतंकी हमले में शामिल सभी 4 आतंकियों समेत 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। RT इंडिया की रिपोर्ट मुताबिक, रूस के सिक्योरिटी सर्विस के चीफ ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बताया है कि चार संदिग्ध सफेद रंग की कार में भागने की कोशिश कर रहे थे।

हमला शुक्रवार रात (22 मार्च) को हुआ। इसकी जिम्मेदारी ISIS ने ली है। सेना जैसी वर्दी पहने 4 आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं, बम फेंके और फरार हो गए। पहले आतंकियों की संख्या 5 बताई गई थी। हमले में अब तक 93 लोगों की मौत हुई है। आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। 140 से ज्यादा लोग घायल हैं।

इधर, रूस के पूर्व राष्ट्रपति और नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल डिप्टी चेयरपर्सन दिमित्री मेदवेदेव ने कहा है कि रूस खून का बदला खून से लेगा। आतंकवादी जवाब में सिर्फ आतंक ही समझते हैं। जब तक बल का मुकाबला बल से नहीं किया जाता और आतंकवादियों की मौत के साथ-साथ उनके परिवारों पर कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक कोई भी जांच मदद नहीं करती।

रूस में मौजूद यूएस एबेंसी ने बड़े हमले की आशंका पहले ही जताई थी। लेकिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसकी निंदा की थी। पुतिन 18 मार्च को ही पांचवी बार रूस के राष्ट्रपति बने हैं। इसके पांच दिन बाद बड़ा आतंकी हमला हुआ है। अमेरिका ने कहा कि मॉस्को में अमेरिकी दूतावास ने 7 मार्च को एक चेतावनी जारी की थी जिसमें चरमपंथी हमले की आशंका जताई गई थी। 9500 लोगों से अधिक की क्षमता वाले सिटी हॉल में जो कंसार्ट हो रहा था उसकी सारी टिकटें बिक चुकी थी और शूटिंग के वक्त उस हॉल में 6000 लोगों के होने की संभावना है।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: