पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) की कीमतों में कटौती की है। पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि पेट्रोल की कीमतों में 12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 135 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है। यह कीमतें पाकिस्तानी रुपये में हैं। इस कटौती के बावजदू भारत की अपेक्षा पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बहुत अधिक हैं।
राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि डीजल 520 रुपये प्रति लीटर के बजाय 385 रुपये प्रति लीटर की दर से उपलब्ध होगा, जबकि पेट्रोल की नई कीमत 378 रुपये प्रति लीटर से घटकर 366 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। नई कीमतें आधी रात से प्रभावी होंगी।
शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान में मोटरसाइकिल, सार्वजनिक परिवहन और माल ढोने वाले वाहनों के लिए सब्सिडी जारी रहेगी।
भारत के 1 रुपये पाकिस्तान के 3 रुपये के बराबर है। इस हिसाब से भारत में पेट्रोल-डीजल अब भी पाकिस्तान की अपेक्षा सस्ता है। पाकिस्तान ने भले ही कीमतों में कटौती की है। लेकिन भारत में जिस रेट पर पेट्रोल-डीजल मिल रहा है, पाकिस्तान में कीमतें उससे कहीं अधिक हैं।
भारत की राजधानी नई दिल्ली में डीजल ₹87.67 प्रति लीटर तो पेट्रोल 94.77 प्रति लीटर है। इस हिसाब से पाकिस्तान रुपये में डीजल 263.01 PKR और पेट्रोल 284.31 PKR प्रति लीटर होगा। यानी पाकिस्तान में अब भी पेट्रोल-डीजल की कीमत भारत से अधिक है।
पाकिस्तान में डीजल 385 PKR प्रति लीटर और पेट्रोल 378 PKR प्रति लीटर है। यानी भारत में पाकिस्तान रुपये के हिसाब से डीजल 122 रुपये सस्ता है और पेट्रोल 94 पाकिस्तानी रुपये सस्ता है।
पाकिस्तान के पेट्रोलियम डिवीजन ने पुष्टि की कि मिट्टी के तेल की कीमतें 17.33 रुपये घटकर 450.15 रुपये हो गईं और लाइट डीजल ऑयल की कीमतें 25.31 रुपये घटकर 369.72 रुपये प्रति लीटर हो गईं।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
source : Jagran









