Saturday, April 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर एनटीपीसी सीपत में चुनई खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन

एनटीपीसी सीपत में चुनई खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन

20 अप्रैल एनटीपीसी सीपत में बिलासपुर जिला प्रशासन के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (SVEEP) के तहत चुनई खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Advertisement

20 अप्रैल एनटीपीसी सीपत में बिलासपुर जिला प्रशासन के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (SVEEP) के तहत चुनई खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आर पी चौहान, सीईओ, ज़िला पंचायत बिलासपुर, विजय कृष्ण पाण्डेय, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सीपत, अमित कुमार सिन्हा, एसडीएम मस्तूरी, श्रीमती सिद्धि गवेल, तहसीलदार, सीपत, अनिल शंकर शरण, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) समेत ज़िला प्रशासन तथा एनटीपीसी सीपत के अधिकारिगण उपस्थित रहे।

“चाहे नर हो या नारी, मतदान है सबकी ज़िम्मेदारी” थीम के साथ इस कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रामीण बच्चों के लिए खो-खो, कबड्डी अथवा शिक्षिकाओं के लिए टग ऑफ़ वॉर का आयोजन किया गया।

निर्वाचन महत्व को लेकर जागरूकता को बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण के लिए यह कार्यक्रम एक अहम कदम साबित हुआ।चुनाई खेल कूद प्रतियोगिता के साथ-साथ, सभी उपस्थित जन समूह के सदस्यों के लिए शपथ समारोह भी आयोजित किया गया, जो उन्हें नागरिक कर्तव्यों के प्रति उत्साहित करता है।

इस अद्यतन और उत्साहजनक कार्यक्रम के माध्यम से एनटीपीसी सीपत तथा जिला प्रशासन ने नागरिकों को सजग बनाने और लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: