Saturday, April 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल निदेशक तकनीकी फ्रैंकलिन जयकुमार ने SECL रायगढ़ क्षेत्र का लिया जायजा

निदेशक तकनीकी फ्रैंकलिन जयकुमार ने SECL रायगढ़ क्षेत्र का लिया जायजा

आगामी मानसून की तैयारियों का जायजा लेते हुए मानसून के दौरान उत्पादन को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Advertisement

बिलासपुर, 23 मई। गुरुवार को एसईसीएल (SECL) निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) फ्रैंकलिन जयकुमार रायगढ़ क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। सबसे पहले वे क्षेत्र की बिजारी खदान गए जहां उन्होंने खनन गतिविधियों का जायजा लिया।

बिजारी खदान के उपरांत श्री जयकुमार छाल खदान गए यहाँ उन्होंने खदान के धरम पैच, छाल ओल्ड पैच में खदान गतिविधियों की समीक्षा की साथ ही छाल साइलो एवं साइडिंग में डिस्पैच गतिविधियों का निरीक्षण भी किया।

अधिकारियों से चर्चा करते हुए उन्होने उत्पादन में वृद्धि लाने, गुणवत्ता में सुधार, सुरक्षा, खदान में उचित लाइटिंग पर ज़ोर दिया साथ ही आगामी मानसून की तैयारियों का जायजा लेते हुए मानसून के दौरान उत्पादन को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दौरे के दौरान क्षेत्रीय महाप्रबंधक, रायगढ़ क्षेत्र डॉ हेमंत शरद पांडे साथ रहे।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: