Friday, April 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर एक पेड़ मां के नाम : HTPS Korba West प्रशासनिक भवन परिसर...

एक पेड़ मां के नाम : HTPS Korba West प्रशासनिक भवन परिसर में किया गया पौधरोपण

संजय शर्मा ने संदेश देते हुए कहा कि हमें जीवन के विशेष अवसरों एवं अपने प्रियजनों की स्मृति में एक पौधा लगाना चाहिए

Advertisement

कोरबा। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 22 जुलाई को हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम (HTPS Korba WEST) में कार्यपालक निदेशक (उत्पादन) संजय शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता पी.के स्वेन, एम.के गुप्ता, सुधीर कुमार पंड्या, बी.पी पाटले, वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ ए.के कुरनाल सहित बड़ी संख्या में संयंत्र के अधिकारी/कर्मचारी आयोजन में सहभागी बने।

संजय शर्मा ने पौधों एवं वृक्षों की देखभाल करने का संदेश देते हुए कहा कि हमें जीवन के विशेष अवसरों एवं अपने प्रियजनों की स्मृति में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, उस पौधे को पनपते एवं बढ़ते हुए देखने में तथा उसके साथ कुछ समय बिताने से हमें बहुत सुकून मिलेगा और अपने प्रियजनों के साथ का अहसास होगा। इस प्रकार एक ’स्मृति उद्यान’ बनाना चाहिए एवं उसके सभी पौधों की देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: