Monday, September 21, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोर्ट ने एसईसीएल के GM कार्यालय को कुर्क करने का आदेश जारी...

कोर्ट ने एसईसीएल के GM कार्यालय को कुर्क करने का आदेश जारी किया

जिला न्यायालय शहडोल से ठेका कंपनी के पक्ष में फैसला आने के बाद एसईसीएल प्रबंधन फैसले के विरुद्ध हाईकोर्ट गया।

Advertisement

बिलासपुर। एसईसीएल (SECL) जोहिला क्षेत्र अंतगर्त नौरोजाबाद स्थित जीएम कॉम्प्लेक्स को कुर्क करने का आदेश न्यायालय द्वारा जारी किया गया है। न्यायालय ने इस आशय का नोटिस एसईसीएल जोहिला क्षेत्र के महाप्रबंधक को भेजा है। मामला ठेकेदार को किए जाने वाले भुगतान से जुड़ा है।

जानकारी के अनुसार 1991 में एसईसीएल द्वारा जोहिला क्षेत्र में पिनौरा आवासीय कालोनी का निर्माण टेंडर पद्धति से कराया गया था, लेकिन ठेका कंपनी तिरुपति बिल्डकॉन को निर्माण की तय राशि (3,40,18,115 रुपए) का भुगतान नहीं किया गया। इसको लेकर ठेका कंपनी ने न्यायालय की शरण ली थी।

जिला न्यायालय शहडोल से ठेका कंपनी के पक्ष में फैसला आने के बाद एसईसीएल प्रबंधन फैसले के विरुद्ध हाईकोर्ट गया। 20 साल बाद यहां भी ठेका कंपनी के पक्ष में फैसला आया। इसके एसईसीएल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अपील को ही खारिज कर दिया और जिला न्यायालय के फैसले को यथावत रखा।

इसके बाद पक्षकार की अपील पर जिला न्यायालय ने 34 साल पुराने मामले में बीते एसईसीएल के परियोजना प्रबंधक जीएम कॉम्प्लेक्स सहित वाहनों को कुर्क करने के लिए न्यायालय से अधिकृत कर्मचारियों को आदेश के साथ भेजा था। एसईसीएल प्रबंधन से ठेकेदार को भुगतान की जाने वाली राशि सहित कुर्की के खर्च की रकम अदा करने कहा गया।

Advertisement

कार्यालय एवं वाहनों को कुर्क करने को नोटिस मिलते ही एसईसीएल प्रबंधन हरकत में आया। वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत के बाद ठेका कंपनी को दी जाने वाली राशि 3,40,18,115 का भुगतान 2 सितंबर, 2024 तक अदा करने का लिखित पत्र दिया गया। इसके बाद न्यायालय के मुहर्रिर वापस हुए। 4 सितम्बर, 2024 को मामले में अगली सुनवाई रखी गई है।

(input : qarantnews)

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट