Friday, May 1, 2026
Home News Ford भारत में फिर से करेगी वापसी, चेन्नई प्लांट से शुरू होगी...

Ford भारत में फिर से करेगी वापसी, चेन्नई प्लांट से शुरू होगी मैन्युफैक्चरिंग

फोर्ड ने एक नई रणनीति के तहत भारत में फिर से कदम रखने का फैसला किया है।

Advertisement

अमेरिकी कार निर्माता कंपनी फोर्ड (Ford) ने भारत में अपनी वापसी का ऐलान किया है। कंपनी ने तीन साल पहले भारतीय बाजार से बाहर जाने की घोषणा की थी लेकिन अब फोर्ड ने एक नई रणनीति के तहत भारत में फिर से कदम रखने का फैसला किया है।

फोर्ड ने जारी बयान में कहा कि वह निर्यात के लिए वाहन बनाने हेतु अपने चेन्नई विनिर्माण संयंत्र का उपयोग करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने बताया कि उसने इसकी सूचना तमिलनाडु सरकार को दे दी है। दरअसल, कंपनी ने 2021 में कहा था कि वह भारत में वाहनों का विनिर्माण बंद कर देगी लेकिन अब उसने तमिलनाडु सरकार को एक आशय पत्र (एलओआई) दिया है, जिसमें निर्यात के लिए निर्माण करने हेतु चेन्नई संयंत्र का उपयोग करने के इरादे की पुष्टि की गई है।

उल्‍लेखनीय है कि फोर्ड एक बहुराष्ट्रीय अमेरिकी वाहन निर्माता कंपनी है, जिसका मुख्यालय डेट्रॉइट के उपनगर, मिशिगन के डियरबोर्न में स्थित है, इसको हेनरी फोर्ड ने स्थापित किया था।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: