Monday, November 23, 2026
Home News एसईसीएल : DT रमेश चंद्र महापात्र ने गेवरा एवं दीपका क्षेत्र का...

एसईसीएल : DT रमेश चंद्र महापात्र ने गेवरा एवं दीपका क्षेत्र का किया निरीक्षण

उत्पादन, सुरक्षा एवं खदान संचालन की समीक्षा; उत्पादकता बढ़ाने पर जोर

Advertisement

कोरबा। IndustrialPunch : साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के निदेशक (तकनीकी) संचालन रमेश चंद्र महापात्र ने 20 नवंबर 2026 को गेवरा एवं दीपका क्षेत्र का दौरा कर खदान संचालन, कोयला उत्पादन और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों क्षेत्रों में उत्पादन गतिविधियों की समीक्षा करते हुए उत्पादन वृद्धि एवं उत्पादकता सुधार पर विशेष जोर दिया।

दीपका क्षेत्र के दौरे के दौरान श्री महापात्र ने खुली खदान के सभी कार्यरत फेस का निरीक्षण किया तथा उत्पादन की स्थिति और खदान संचालन की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से परिचालन गतिविधियों की जानकारी लेते हुए कोयला उत्पादन बढ़ाने और उत्पादकता में सुधार के लिए आवश्यक प्रयासों पर जोर दिया।

गेवरा खदान के कार्यरत पैचों का निरीक्षण

गेवरा क्षेत्र में निदेशक (तकनीकी) संचालन ने खदान के सभी कार्यरत पैचों का निरीक्षण किया। इस दौरान कोयला उत्पादन की प्रगति, कार्यस्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था तथा खदान संचालन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की गई।

Advertisement

उन्होंने खदान में सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने और उत्पादन गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर ध्यान केंद्रित किया।

240 टन डंपर प्रशिक्षण सिम्युलेटर का लिया जायजा

गेवरा क्षेत्र की वर्कशॉप में श्री महापात्र ने 240 टन क्षमता वाले डंपर के संचालन का प्रशिक्षण देने के लिए स्थापित HEMM सिम्युलेटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सिम्युलेटर की कार्यप्रणाली और प्रशिक्षण व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।

HEMM सिम्युलेटर के माध्यम से भारी खनन मशीनों के संचालन का प्रशिक्षण वास्तविक मशीन पर अभ्यास से पहले सुरक्षित वातावरण में दिया जा सकता है। यह प्रशिक्षण खनन कार्यों में दक्षता एवं सुरक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group : Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels : Click here
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान