Advertisement
WCL मुख्यालय में ई-वाहनों की शुरुआत अध्यक्ष – सह – प्रबंध – निदेशक श्री जय प्रकाश द्विवेदी के करकमलों से हुई।
इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी) अनिल कुमार सिंह, निदेशक (वित्त एवं कार्मिक) विक्रम घोष, मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय मधुकर म्हेत्रे तथा WCL मुख्यालय के सभी विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।
यह कदम हरित और सतत विकास के प्रति WCL की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। ई-वाहनों के उपयोग से WCL न केवल कार्बन उत्सर्जन में कमी लाएंगी, बल्कि एक स्वच्छ और हरित भविष्य की ओर कदम बढ़ा रही हैं।
Advertisement









