Friday, August 28, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल अक्टूबर में कोयला उत्पादन 84.45 मिलियन टन तक पहुंचा

अक्टूबर में कोयला उत्पादन 84.45 मिलियन टन तक पहुंचा

अक्टूबर 2024 तक वित्त वर्ष के लिए कोयला उत्पादन 537.45 एमटी तक पहुंच गया

Advertisement

कोयला मंत्रालय (Ministry of Coal) ने अक्टूबर 2024 के दौरान कोयला उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि की है, जो 84.45 मिलियन टन (MT) तक पहुंच गया है।

इसे भी पढ़ें : कोल इंडिया स्थापना दिवस : अफसरों को गिफ्ट में मोबाइल, कामगारों को ठेंगा, विरोध शुरू

पिछले वर्ष इसी महीने में यह उत्पादन 78.57 एमटी था, जो 7.48 प्रतिशत की वृद्धि है। अधिकृत (कैप्टिव) और अन्य संस्थाओं से कोयला उत्पादन में भी पर्याप्त वृद्धि देखी गई, जो पिछले साल की इसी अवधि के 11.70 एमटी की तुलना में अक्टूबर 2024 में बढ़कर 16.59 एमटी हो गया, जो 41.75 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है। अक्टूबर 2024 तक वित्त वर्ष के लिए कोयला उत्पादन 537.45 एमटी तक पहुंच गया, जो वित्त वर्ष 2023-24 की इसी अवधि के 506.56 एमटी से 6.10 प्रतिशत अधिक है।

अक्टूबर 2024 में कोयला ढुलाई में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जो 82.89 एमटी तक पहुंच गयी, जो अक्टूबर 2023 में दर्ज 79.25 एमटी से 4.60 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।

Advertisement

अधिकृत (कैप्टिव) और अन्य संस्थाओं से कोयला ढुलाई भी अक्टूबर 2024 में बढ़कर 16.18 एमटी हो गया, जबकि अक्टूबर 2023 में यह 11.83 एमटी था, जो 36.83 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। वित्त वर्ष 2024-25 में कोयला ढुलाई (अक्टूबर 2024 तक) बढ़कर 571.39 एमटी हो गया है, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में इसी अवधि के दौरान यह 541.51 एमटी था, जो 5.52 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

इसे भी पढ़ें : एसईसीएल मुख्यालय में कोल इंडिया स्थापना दिवस वं छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस का आयोजन

कोयला मंत्रालय भारत की ऊर्जा मांगों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसमें उत्पादन को बढ़ावा देने, रसद को सुव्यवस्थित करने और देश के ऊर्जा लक्ष्यों को प्राप्त करने पर निरंतर ध्यान दिया जाता है।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट