Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल Coal India Marathon : ज्ञान बाबू एवं रीनू ने जीता फुल मैराथन,...

Coal India Marathon : ज्ञान बाबू एवं रीनू ने जीता फुल मैराथन, 35 लाख रुपए इनाम में बंटे

दोनों विजेताओं को 3,30,000- 3,30,000 का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। मैराथन में कुल 35 लाख रुपए के नगद पुरस्कार बंटे।

Advertisement

कोल इंडिया मैराथन (Coal India Marathon) का तीसरा संस्करण रांची, झारखंड में आयोजित हुआ। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) ने इसका आयोजन किया।

इस मेगा इवेंट में देश भर से लगभग 10,000 एथलीटों ने भाग लिया। ज्ञान बाबू ने पुरुषों की 42 किलोमीटर की फुल मैराथन जीती, जबकि सुश्री रीनू ने महिलाओं की फुल मैराथन श्रेणी में प्रथम पुरस्कार जीता। दोनों विजेताओं को 3,30,000- 3,30,000 का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। मैराथन में कुल 35 लाख रुपए के नगद पुरस्कार बंटे।

Advertisement

इस अवसर पर दिग्गज मुक्केबाज मैरी कॉम; सीआईएल चेयरमैन अध्यक्ष पीएम प्रसाद; निदेशक (पी एंड आईआर) विनय रंजन, निदेशक (बीडी) देबाशीष नंदा, सीवीओ ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, सीसीएल सीएमडी एनके सिंह; ईसीएल सीएमडी सतीश झा सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: