Tuesday, April 21, 2026
Home News CIL : मानकीकरण समिति की बैठक आज, क्या यूनियन नेता PLRS को...

CIL : मानकीकरण समिति की बैठक आज, क्या यूनियन नेता PLRS को खारिज करेंगे?

मानकीकरण समिति की 5वीं बैठक उत्तराखंड स्थित ऋषिकेश में प्रातःकाल 11 बजे से होगी। एजेंडे में एक महत्वपूर्ण बिंदु बोनस के बदले पीएलआरएस पर चर्चा पर है

Advertisement

कोलकाता, 03 जून। कोल इंडिया (CIL) द्वारा जेबीसीसीआई- XI के तहत गठित मानकीकरण समिति के पुनर्गठन के बाद 3 जून को इसकी बैठक होने जा रही है। बताया जा रहा है बोनस के बदले नई योजना को लेकर यूनियन सहमत नहीं है।

3 जून को आहूत मानकीकरण समिति की 5वीं बैठक उत्तराखंड स्थित ऋषिकेश में प्रातःकाल 11 बजे से होगी। एजेंडे में एक महत्वपूर्ण बिंदु बोनस के बदले पीएलआरएस पर चर्चा पर है। यानी बोनस के स्थान पर प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन योजना (PLRS) लागू किए जाने पर प्रबंधन विचार कर रहा है।

यहां बताना होगा कि 27 जून, 2024 को एपेक्स जेसीसी की बैठक में प्रबंधन ने इय योजना का प्रस्ताव रखा था। यूनियन नेताओं ने इसे मानकीकरण समिति में प्रस्तुत करने कहा था। 9 दिसंबर, 2024 को रायपुर में हुई मानकीकरण समिति की बैठक में पीएलआरएस का प्रस्ताव रखा गया। इस पर चर्चा हुई तथा दिवपक्षीय कमेटी के गठन की बात उठी, लेकिन इस पर सहमति नहीं बन सकी थी। अब प्रबंधन 3 जून की बैठक में इस प्रस्ताव को फिर से ला रहा है।

प्रबंधन ने किया था कमेटी का गठन

Advertisement

प्रबंधन ने पीएलआरएस के लिए एक कमेटी का गठन किया था। इसमें सीसीएल, एमसीएल के निदेशक (एचआर), डीएफ सीआईएल, डिटी सीएमपीडीआई, जीएम कॉरपोरेट सीआईएल, जीएम प्रोडक्शन सीआईएल, जीएमपी सीआईएल शामिल थे और इनके द्वारा प्रस्ताव तैयार किया गया था। कमेटी की बैठक 19 मार्च, 2024 को हुई थी। इसकी रिपोर्ट 27 जून, 2024 को हुई एपेक्स जेसीसी में रखा गया था।

क्या है पीएलआरएस

इस योजना को “प्रदर्शन आधारित पुरस्कार योजना (Performance Linked Reward Scheme – PLRS)” के रूप में जाना जाएगा। यह उन कर्मचारियों के लिए है जो कोयला वेतन समझौता (National Coal Wage Agreement) के अंतर्गत आते हैं और जो समय-समय पर संशोधित बोनस अधिनियम, 1965 के अंतर्गत नहीं आते। इस स्कीम उद्देश्य: प्रदर्शन-आधारित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना। कंपनी की वृद्धि में मानव संसाधनों की भागीदारी सुनिश्चित करना। उत्पादन और प्रदर्शन अधिकतम करने हेतु व्यक्तिगत क्षमताओं का लाभ उठाना।

3 जून की बैठक का एजेंडा :

  •  9 दिसंबर, 2024 को मानकीकरण समिति की हुई चौथी बैठक के हिंदी व अंग्रेजी में कार्यवृत की पुष्टि।
  • चौथी बैठक के एटीआर
  • कामगारों के लिए बोनस के स्थान पर प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन योजना (पीएलआरएस) पर चर्चा
  • सहानुभूति के आधार पर रोजगार हेतु मानक संचालन प्रक्रिया एसओपी पर चर्चा
  • कामगारों से संबंधित एमएआर में प्रस्तावित संशोधन
  • कामगारों के व्यक्तिगत विकास पर चर्चा
  • सेटलिंग भत्ता पर चर्चा
  • अध्यक्ष की अनुमति से अन्य कोई विषय।

बैठक में ये होंगे सम्मिलित

मानकीकरण समिति के पुनर्गठन के पहले सीआईएल निदेशक (एचआर) विनय रंजन चेयरमैन थे। विनय रंजन अब समिति के मेंबर सेक्रेटरी हैं। समिति में चेयरमैन सहित 12 मेंबर हो हैं। पहले 11 मेंबर थे। बैठक में सभी अनुषंगी कंपनियों के निदेशक एचआर, सिंगरेनी के डी (पी – पी), रमेंद्र कुमार (एटक), डीडी रामनंदन (सीटू), शिवकुमार यादव, शिवकांत पांडेय (एचएमएस), सुधीर घुरडे, मजरुल हक अंसारी (वीएमएस), वैकल्पिक सदस्यः आरपी सिंह (सीटू), रियाज अहमद (एचएमएस), हरिद्वार सिंह (एटक), यादगिरी सतैया सम्मिलित होंगे।

 

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: