Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL संचालन समिति की बैठक, प्रबंधन की अपील- 9 जुलाई की आम...

SECL संचालन समिति की बैठक, प्रबंधन की अपील- 9 जुलाई की आम हड़ताल में भाग ना लें

श्रम संगठनों द्वारा दिनांक 09 जुलाई को प्रस्तावित राष्ट्रीय आम हड़ताल के संबंध में इस बैठक का आयोजन किया गया था।

Advertisement

बिलासपुर, 05 जुलाई। शनिवार को एसईसीएल (SECL) सीएमडी हरीश दुहन की अध्यक्षता में एसईसीएल इंदिरा विहार स्थित बिलासपुर भवन में एसईसीएल संचालन समिति (SECL Steering Committee) की बैठक सम्पन्न हुई।

श्रम संगठनों द्वारा दिनांक 09 जुलाई को प्रस्तावित राष्ट्रीय आम हड़ताल के संबंध में इस बैठक का आयोजन किया गया था।

बैठक में निदेशक तकनीकी (संचालन सह योजना/परियोजना) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (एचआर) बिरंची दास तथा श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि नाथूलाल पांडेय (एचएमएस), सुजीत कुमार सिंह (बीएमएस), अजय विश्वकर्मा (एटक), गोपाल नारायण सिंह (एसईकेएमसी), वी. एम. मनोहर (सीटू) एवं अनिल कुमार पांडेय (सीएमओएआई), एवं मुख्यालय के संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

बैठक में प्रबंधन ने श्रमिक संगठनों से 9 जुलाई, 2025 को देश के विभिन्न श्रम संगठनों द्वारा बुलाई गई आम हड़ताल में भाग ना लेने एवं कोयला उत्पादन सुचारू रूप से जारी रखने में सहयोग करने की अपील की।

Advertisement

बैठक में एक प्रस्तुति के माध्यम से कंपनी की उत्पादन एवं उत्पादकता के बारे में जानकारी दी गई।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: