ऑपरेशन कावेरी के तहत संकटग्रस्त सूडान से 246 भारतीयों का एक जत्था आज मुंबई पहुंचा। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक ट्वीट में तस्वीरों के साथ विमान के पहुंचने की जानकारी देते हुए लिखा कि एक और ऑपरेशन कावेरी फ्लाइट मुंबई पहुंच गई। 246 और भारतीय स्वदेश लौट आए हैं।

भारतीय वायुसेना के C17 विमान से 246 भारतीयों को मुंबई वापस लाया गया। विमान ने जेद्दाह से उड़ान भरी। जेद्दा से 360 लोगों का पहला समूह कल एक वाणिज्यिक विमान से नई दिल्ली पहुंचा था। भारत ने सूडान में फंसे अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू किया है।

  • Website Designing