इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर एक ज्वालामुखी फटने से अब तक 13 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर एक ज्वालामुखी फटने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 100 घायल हो गए हैं। कुछ लोग पहाड़ के आसपास फंसे हुए हैं।

इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर एक ज्वालामुखी फटने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 100 घायल हो गए हैं। कुछ लोग पहाड़ के आसपास फंसे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें : इंडोनेशिया में दो जिले ज्‍वालामुखी की राख से ढक गए, सूर्य नहीं दिखाई दे रहा

अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी जावा प्रांत में कल माउंट सेमेरू फट गया। यह इंडोनेशिया के दूसरे सबसे बड़े शहर सुरबाया से 130 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। अधिकारियों ने बताया कि ज्वालामुखी से 12 हजार मीटर ऊंचा धुंआ निकला और गड्ढे से लावा का प्रवाह 5 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई तक फैल गया।

इसे भी पढ़ें : कोयला खदान के 10 दिहाड़ी मजदूरों को गोलियों से भूनने की घटना पर गृह मंत्री अमित शाह ने दुख व्यक्त किया

स्थानीय अधिकारियों द्वारा साझा किए गए वीडियो फुटेज में लोग धुएं के गुबार की दहशत में भागते दिख रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि 900 से अधिक निवासियों को निकाला गया है लेकिन बताया जाता है कि अब भी कई लोग वहां मौजूद हैं।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing