आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भगवन्‍त मान को मुख्‍यमंत्री पद का उम्‍मीदवार बनाया

पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा करते हुए कहा कि कम से कम 93 प्रतिशत लोगों ने संगरूर के सांसद भगवंत मान के लिए मतदान किया था

BHAGWANT MANN
BHAGWANT MANN

आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया है। इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा करते हुए कहा कि कम से कम 93 प्रतिशत लोगों ने संगरूर के सांसद भगवंत मान के लिए मतदान किया था। .

इसे भी पढ़ें : पंजाब विधानसभा चुनाव की तारीख बढ़ाई गई

48 वर्षीय मान संगरूर से दो बार से सांसद हैं और पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख भी हैं। केजरीवाल ने 13 जनवरी को पंजाब के लोगों से अपने पसंदीदा मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों के नामों के सुझाव मांगे थे और इस उद्देश्य के लिए जनता चुनेगी अपना मुख्यमंत्री अभियान के तहत एक मोबाइल नंबर जारी किया था।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing