Thursday, June 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन BKKMS बिलासपुर इकाई का विभाजन, कुसमुंडा- कोरबा नई यूनिट बनी

BKKMS बिलासपुर इकाई का विभाजन, कुसमुंडा- कोरबा नई यूनिट बनी

कुसमुंडा और कोरबा क्षेत्र को मिलाकर नई इकाई बनाई गई है। इस नई इकाई के लिए हिरेंद्र चंद्रा को अध्यक्ष और रंजय सिंह को महामंत्री बनाया गया है।

Advertisement

कोरबा। बीएमएस (BMS) से सम्बद्ध भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ (BKKMS) बिलासपुर की इकाई को दो भागों में बांटा गया है। कुसमुंडा और कोरबा क्षेत्र को मिलाकर नई इकाई बनाई गई है। इस नई इकाई के लिए हिरेंद्र चंद्रा को अध्यक्ष और रंजय सिंह को महामंत्री बनाया गया है।

भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ का गेवरा में अधिवेशन संपन्न हुआ था। अधिवेशन में संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर अनेक निर्णय हुए थे। इसी कड़ी में भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ की बिलासपुर इकाई को दो भागों में विभाजित कर कोरबा और कुसमुंडा को मिलाकर नई इकाई बनाने पर सहमति बनी थी। गेवरा, दीपका और बिलासपुर को मिलाकर दूसरी इकाई का गठन किया गया है। रमेश गुरुद्वान को गेवरा दीपका का महामंत्री और रामनारायण शाह को अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया।

कुसमुंडा और कोरबा क्षेत्र के नव नियुक्त महामंत्री रंजय सिंह ने बताया कि संगठन के विस्तार और इसकी मजबूती के लिए कार्य किया जाएगा। संगठन 19 सूत्रीय मांगों को लेकर कोल इंडिया में आंदोलनरत है। महिला कर्मचारियों के मुद्दे को विशेष तौर से उठाया गया है। इसमें कार्य स्थल पर रेस्ट रूम और मेडिकल सुविधा में विस्तार की मांग शामिल है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के कल्याण के मामलों को भी प्रमुखता के साथ उठाया जा रहा है। सीएमपीएफ और पेंशन प्रकरणों को लेकर भी संगठन आंदोलन तेज करेगा।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: