Advertisement

कोरबा, 14 अप्रेल। बीएमएस (BMS) से सम्बद्ध अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ (ABKMS) के महामंत्री सुजीत सिंह ने राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौता- XII (NCWA-XII) के कमेटी के गठन की मांग उठाई है।

सुजीत सिंह ने कोल इंडिया के चेयरमैन तथा बीएमएस के कोल प्रभारी के. लक्ष्मा रेड्डी का इस संदर्भ में पत्र लिखा है। इसमें बताया गया है कि राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौता XI की समयावधि 30 जून, 2026 को समाप्त होने जो रही है, लेकिन अभी तक राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौता XII के लिए कमेटी गठन की पहल नहीं की गई। इसमें देरी होने से कोयला उद्योग में कार्यरत श्रमिकों में असंतोष पनप रहा है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement