Sunday, May 17, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन ABKMS की रांची में हुई बैठक, रेड्डी बोले- CIL कोयला कामगारों की...

ABKMS की रांची में हुई बैठक, रेड्डी बोले- CIL कोयला कामगारों की सामाजिक सुरक्षा को दरकिनार कर रहा

कोयला कामगारों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी

Advertisement

रांची, 18 मार्च। मंगलवार को रांची के सीएमपीडीआई के प्रांगण में भारतीय मजदूर संघ (BMS) से संबंद्ध अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ (ABKMS) के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक का नेतृत्व बीएमएस के कोल उधोग प्रभारी के. लक्ष्मा रेड्डी ने किया तथा अध्यक्षता अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी एवं संचालन महामंत्री सुजीत सिंह ने किया।

बैठक में के. लक्ष्मा रेड्डी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ देशहित, उद्योगहित एवं श्रमिकहित की विचारधारा के साथ कार्य करता है। उन्होंने कहा कि कोल कर्मचारियों के आश्रितों को 9ः3ः0 अनुकंपा के तहत मिलने वाले नियोजन में कैट- 1 मजदूर पर नियुक्ति होती थी। भारतीय मजदूर संघ की पहल से यह जनरल असिस्टेंट हुआ। कैडर स्कीम कोयला कामगारों हित में कराई जाएगी।

श्री रेड्डी ने कहा कि अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के 17 सूत्रीय मांगो को मजबूती से रखते हुए पूर्व के महीने में आंदोलन किया है। बीएमएस कोल प्रभारी ने कहा कि जेबीसीसीआइ में भी 21 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी करवाई गई। एक सम्मानजनक दुर्गा पूजा बोनस दिलाया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण पर प्रबंधन को अवगत कराया गया और इसका परिणाम है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर कोल इंडिया प्रबंधन ने महिला कल्याण बोर्ड की स्थापना की गई। यह भारतीय मजदूर संघ की ऐतिहासिक देन है।

के. लक्ष्मा रेड्डी ने कहा जहां माइंस विस्तारीकरण की समस्या है, इसे कोयला मंत्री को अवगत कराया जाएगा। कोयला कामगारों को एक करोड़ ग्रुप इंश्योरेंस तथा ठेका कामगारों को 40 लाख का ग्रुप इंश्योरेंस, सीएमपीएफ में हुए 720 करोड़ का घोटाला, जिसकी सीबीआई जांच की मांग भारतीय मजदूर संघ की पहल रही है।

Advertisement

श्री रेड्डी ने यह भी कहा कि प्रबंधन मात्र उत्पादन पर ध्यान आकर्षित किए हुए है। कोयला कामगारों के सामाजिक सुरक्षा को दरकिनार किया जा रहा है। कामगारों की सुरक्षा से समझौता भारतीय मजदूर संघ कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। कोयला खदानों में दुर्घटनाएं घटने बजाये बढ़ रही हैं। प्रबंधन को कोयला कामगारों के भविष्य की चिंता सुनिश्चित करनी होगी। बीएमएस कोल प्रभारी ने ठेका कामगारों के मुद्दों पर भी अपनी बात रखी।

उन्होंने का कहा कि एचपीसी के तहत सुविधा, सामाजिक सुरक्षा आवास, चिकित्सा, पीएलआर बोनस आदि विषयों पर प्रबंधन को गहराई से सोचना होगा। पूरे कोल इंडिया की अनुषांगिक कंपनियों में सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, मल्टी सिटी क्वाटर के विषयों पर सकारात्मक पहल प्रबंधन को करना होगा। भारतीय मजदूर संघ श्रम कानून के कुछ विषयों का समर्थन करती है और कुछ विषयों पर संशोधन करने की आवश्यकता है, जिसकी मांग की जा रही है।

बैठक में अशोक मिश्रा, रवीन्द्र कुमार मिश्रा, अंगद उपाध्याय, शशि भूषण सिंह, उमेश सिंह, निर्गुन महतो, आशीष मूर्ति क्षेत्रीय सचिव मुख्यालय रांची अनूप सिंह आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: