Tuesday, April 21, 2026
Home Industrial (हिंदी) सी एस आर SECL मुख्यालय में टीबी एवं एचआईवी पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

SECL मुख्यालय में टीबी एवं एचआईवी पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Advertisement

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के 100 दिवसीय क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन अभियान (7 दिसंबर 2024 – 17 मार्च 2025) के तहत, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) द्वारा टीबी और एचआईवी रोकथाम एवं जागरूकता पर एक दिवसीय एडवांस्ड ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन एमडीआई, एसईसीएल, बिलासपुर में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बिरंची दास, निदेशक (कार्मिक), एसईसीएल ने टीबी और एचआईवी के खिलाफ सामूहिक प्रयासों के महत्व पर प्रकाश डाला और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

कार्यक्रम में डॉ गायत्री बांधी, जिला टीबी अधिकारी, बिलासपुर द्वारा टीबी प्रबंधन कार्यक्रम के बारे में बताया गया वहीं डॉ ऋतु कश्यप द्वारा टीबी के इलाज दिशानिर्देश, प्रोटोकॉल एवं सह-रुग्णता की जानकारी प्रतिभागियों को दी गयी। इसके साथ ही टीबी एवं एचआईवी के सामाजिक प्रभाव से जुड़े पहलुओं पर श्री आशीष सिंह जिला कार्यक्रम समन्वयक द्वारा जानकारी दी गयी।

इस कार्यशाला में टीबी एवं एचआईवी प्रबंधन में सर्वोत्तम प्रथाओं (बेस्ट प्रैक्टिस) को साझा करने, जागरूकता बढ़ाने, और रोकथाम के उपायों पर चर्चा करने पर विशेष ध्यान दिया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों, नीति-निर्माताओं और अन्य हितधारकों ने अपने विचार और अनुभव साझा किए।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: