ABP-Cvoter का सर्वे : यूपी में योगी की होगी वापसी, पंजाब में कांग्रेस और आप में होगा कड़ा मुकाबला, अन्य राज्यों में यह स्थिति बन सकती है

अगला साल यानी साल 2022 राजनीतिक लिहाज बेहद अहम है। उत्तर प्रदेश सहित उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर, पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इस बीच जनता का मूड जानने के लिए ABP-Cvoter ने सर्वे किया है।

अगला साल यानी साल 2022 राजनीतिक लिहाज बेहद अहम है। उत्तर प्रदेश सहित उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर, पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इस बीच जनता का मूड जानने के लिए ABP-Cvoter ने सर्वे किया है। सर्वे के नतीजे जानने से पहले, ये जान लीजिए कि इन पांच राज्यों में उत्तर प्रदेश एक अहम राज्य है, जहां देश की सबसे ज्यादा 80 लोकसभा की सीटें हैं। 2024 में केंद्र में हैट्रिक के लिए BJP के लिए यूपी का चुनाव एक सेमीफाइनल होगा।

ABP के मुताबिक, सर्वे राज्यों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर प्रकाश डालता है। इससे ये जानने में मदद मिलती है कि मतदाता अलग-अलग राजनीतिक दलों और चुनाव से पहले उनके प्रदर्शन के बारे में क्या सोचते हैं।

UP में किसे मिलेंगी कितनी सीट?

सबसे पहले बात UP में सीटों को लेकर कर लेते हैं। सर्वे के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में BJP को 259 से 267 सीटें जीतने का अनुमान है और समाजवादी पार्टी को 109 से 117 सीटें। वहीं मायावती की BSP को 12 से 16, कांग्रेस को 3 से 7 और अन्य को 6 से 10 सीटें मिल सकती हैं। बता दें कि यूपी में कुल 403 विधानसभा सीट हैं।

योगी और योगी सरकार के काम से कितने खुश हैं लोग?

सर्वे के दौरान पूछे गए सवालों में एक सवाल कि CM योगी काम से कितने संतुष्ट हैं? तो इस पर 44 फीसदी ने कहा कि वे काफी संतुष्ट हैं। 18 प्रतिशत कम संतुष्ट। 37 प्रतिशत असंतुष्ट हैं और एक प्रतिशत ने कहा कि वे कुछ नहीं कह सकते। वहीं 45 फीसदी लोगों ने कहा कि वे UP में योगी सरकार के काम से काफी संतुष्ट हैं, जबकि 20 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे कम संतुष्ट हैं। 34 प्रतिशत ने कहा कि वे असंतुष्ट हैं।

UP में किन मुद्दों पर वोट देगी जनता?

हर छोटे से छोटे और बड़े से बड़े चुनाव का रुख मुद्दों को लेकर बदल जाता है। इसी कड़ी में सर्वे में जब लोगों से पूछा गया कि वे किन मुद्दों पर वोट करेंगे, तो 3 फीसदी ने भ्रष्टाचार, 39 फीसदी ने बेरोजगारी, 26 फीसदी ने महंगाई, 19 फीसदी ने किसान, 10 फीसदी ने कोरोना और 3 फीसदी ने दूसरे मुद्दों को लेकर वोट करने की बात कही।

उत्तराखंड में थोड़े नुकसान के बाद भी BJP की वापसी

सर्वे के मुताबिक, 70 सदस्यीय उत्तराखंड विधानसभा में BJP के नेतृत्व वाले गठबंधन को 46 सीटें मिलने की संभावना है। हालांकि, ये 11 सीटों का नुकसान है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को इस बार फायदा होने की संभावना है, क्योंकि सर्वे से पता चलता है कि सबसे पुरानी पार्टी 21 सीटें जीतेगी।

वहीं आम आदमी पार्टी (AAP), जो पहाड़ी राज्य में चुनावी शुरुआत करेगी, उसकी केवल दो सीटें जीतने की उम्मीद है, जबकि अन्य को सिर्फ 1 सीट मिलने की संभावना है।

त्रिशंकु विधानसभा की और बढ़ रहा पंजाब?

सर्वे के मुताबिक, 2022 के पंजाब चुनाव में कांग्रेस को 38 से 46 सीटें मिल सकती हैं। वहीं आम आदमी पार्टी को 51 से 57 सीटें मिल सकती हैं। इन आंकड़ों से आशंका लगाई जा रही है कि 2022 के चुनावों में पंजाब त्रिशंकु विधानसभा की ओर बढ़ रहा है।

गोवा में BJP की वापसी के अनुमान

गोवा में सर्वे में कांग्रेस के लिए 15.4 प्रतिशत, BJP को 39.4 प्रतिशत, AAP को 22.2 प्रतिशत और अन्य को आगामी चुनावों में 23 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस को 3-7 सीट, BJP को 22-26 सीट, AAP को 4 से 8 सीट और अन्य को 3 से 7 सीट मिलने का अनुमान है।

मणिपुर को 32-36 सीटों के साथ जीत सकती है BJP

पार्टी गठबंधन वोटों के तहत सर्वे ने अनुमान लगाया कि आगामी चुनावों में कांग्रेस को 34.5 प्रतिशत, BJP को 40.5 प्रतिशत, NPF को 7 प्रतिशत और अन्य को 18 प्रतिशत वोट मिलेंगे। जबकि कांग्रेस को 18-22 सीटें, BJP को 32-36 सीटें, NPF को 2-6 और अन्य को 0-4 सीटों की भविष्यवाणी की गई है।

  • Website Designing