आखिरकार पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस को कहा अलविदा, सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा

मंगलवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर औपचारिक तौर पर कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।

मंगलवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर औपचारिक तौर पर कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। वे पहले ही साफ कर चुके थे कि साल 2022 में वह अपनी पार्टी बनाकर विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। उनकी नई पार्टी का नाम ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ होगा। उन्होंने खुद इसकी घोषणा की है।

इसे भी पढ़ें : उपचुनाव : प. बंगाल की चारों सीटों पर टीएमसी को 75 % वोट मिले, भाजपा को 14.50 % वोट ही पड़े, कांग्रेस को नोटा से भी कम मत

यहां बताना होगा कि नवजोत सिंह सिद्धू से मतभेदों के बाद कैप्टन अमरिंदर ने सितंबर में पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का सीएम बनाया था। कैप्टन अमरिंदर ने कहा था कि पार्टी ने उनका अपमान किया है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing