नई दिल्ली। ढाई- ढाई साल के मुख्यमंत्री के पद के लिए मचे घमासान के थम जाने के बाद भूपेश बघेल दूसरे दिन नई दिल्ली स्थित एनएसयूआई और युकां के मुख्यालय पहुंचे। उनके साथ मंत्री रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर भी थे।

दोनों स्थानों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया,

“आज दिल्ली में NSUI मुख्यालय पहुंचकर हमारे ऊर्जावान छात्र नेताओं के साथ समय बिताया।
छात्र हितों की लड़ाई और कोरोना काल में उनके सेवाभाव हेतु उनको साधुवाद दिया।”

“आज दिल्ली में भारतीय युवा कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी के जीवन काल के विभिन्न चित्रों की प्रदर्शनी के माध्यम से उनके जीवन दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

छत्तीसगढ़ के मंत्रीगण, विधायकगण एवं अन्य पदाधिकारी, युवा कांग्रेस के पदाधिकारी साथ उपस्थित रहे”।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing