कोरबा। शनिवार को केंद्रीय श्रम संगठनों के निर्णय अनुसार बालकोनगर में एल्यूमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक द्वारा संविधान बचाओ, कृषि बचाओ एवं श्रम कानूनों के बदलाव के विरोध में आंदोलन किया गया गया। यह आंदोलन परसाभाठा चंद्रशेखर आजाद चैक पर शाम को प्रारंभ हुआ।

आंदोलन को एटक के वरिष्ठ नेता और राज्य के महासचिव हरिनाथ सिंह ने संबोधित किया। श्री सिंह ने मोदी सरकार की श्रम और किसान विरोधी नीतियों की जमकर मुखाफत की। दूसरे नेताओं ने भी अपनी बात रखी। एल्यूमिनियम एम्पलाइज यूनियन के महासचिव सुनील सिंह, अध्यक्ष एसके सिंह, संगठन सचिव पीके वर्मा, सचिव धर्मेंद्र तिवारी, रामायण यादव, संतोष सिंह, अविनाश सिंह आदि की मौजूदगी रही।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing