Sunday, January 18, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल असम : कोयला खदान में फंसे 9 मजदूर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, सेना...

असम : कोयला खदान में फंसे 9 मजदूर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, सेना भी बचाव कार्य में जुटी

यहां बताना होगा कि सोमवार को 300 फीट गहरी कोयला खदान में अचानक पानी भर गया था। इस वजह से इसमें काम करे मजदूर फंस गए।

Advertisement

गुवाहाटी। भारतीय सेना ने असम के दीमा हसाओ जिले के उमरांगशु इलाके में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए एक रिलीफ टास्क फोर्स की तैनाती की है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कोयला खदान में फंसे हुए मजदूरों को बचाने के लिए सेना से सहायता मांगी थी। एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा, “ भारतीय सेना ने असम के दीमा हसाओ जिले के सुदूर औद्योगिक शहर उमरंगशु में फंसे खनिकों को बचाने के लिए एक राहत कार्य बल तैनात किया है।“

टास्क फोर्स गोताखोरों, सैपर्स और अन्य आवश्यक चीजों से लैस है. अधिकारी ने कहा, “राहत टास्क फोर्स में गोताखोरों, सैपर्स और अन्य संबंधित कर्मियों जैसे विशेषज्ञ शामिल हैं, जिनके पास आवश्यक उपकरण हैं। भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी फंसे हुए माइनर्स को जल्दी से जल्दी बचाने के लिए नागरिक प्रशासन के साथ समन्वय करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचेंगे।“

Advertisement

मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि उमरंगशु इलाके में कोयला खदान में फंसे नौ मजदूरों की पहचान कर ली गई है। राज्य प्रशासन और पुलिस ने खदान में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार, कोयला खदान में फंसे नौ मजदूरों में से एक नेपाल का नागरिक है, एक पश्चिम बंगाल का है और बाकी असम के अलग-अलग इलाकों से हैं। इनकी पहचान गंगा बहादुर श्रेठ, हुसैन अली, जाकिर हुसैन, सर्पा बर्मन, मुस्तफा शेख, खुशी मोहन राय, संजीत सरकार, लिजान मगर और शरत गोयरी के रूप में हुई है।

यहां बताना होगा कि सोमवार को 300 फीट गहरी कोयला खदान में अचानक पानी भर गया था। इस वजह से इसमें काम करे मजदूर फंस गए।

 

Advertisement
These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: कोल इंडिया लिमिटेड के 50 वर्ष : जानते हैं गठन की कहानी … क्या आप जानते हैं कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के शत प्रतिशत 100% अधिकार क्षेत्र में कितनी सहयोगी कंपनियां हैं, देखें : देश के 10 सबसे अमीर परिवारों और उनकी संपत्ति के बारे में जानें (वर्ष 2025) : जानें कोयला आधारित बिजली उत्पादन वाले टॉप 10 राज्य कौन से हैं …