Manik Saha
Manik Saha

नई दिल्ली, 26 जून। तीन लोकसभा और सात विधानसभा के लिए 23 जून को हुए उपचुनाव की मतगणना का काम जारी है। 12 बजे तक की स्थिति का परिणाम :

त्रिपुरा विधानसभा की चार सीट के लिए उपचुनाव हुए थे। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता माणिक साहा ने टाउन बारदोवाली विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल कर ली है। उन्होंने कांग्रेस के आशीष कुमार साहा को हरा दिया हैं।

जुबराजनगर सीट पर भाजपा के मलीना देबनाथ आगे हैं। दूसरे स्थान पर सीपीएम के शैलेंद्र चंद्र नाथ हैं

सूरमा विधानसभ सीट पर भी भाजपा आगे चल रही है। उम्मीदवार स्वप्ना दास आगे हैं। यहां निर्दलीय उम्मीदवार बाबूराम सतनामी दूसरे नम्बर पर बने हुए हैं।

अगरतला विधानससभा सीट से कांग्रेस के सुदीप राय बर्मन आगे चल रहे हैं। भाजपा के अशीष सिन्हा दूसरे स्थान पर हैं।

दिल्ली में राजिंदर नगर उपचुनाव की मतगणना में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक आगे हैं। उनकी बढ़त बता रही है कि वे जीत की ओर हैं। 12 बजे तक की स्थिति में आप के प्रत्याशी को 25 हजार 174 वोट मिले हैं। भाजपा के राजेश भाटिया को 15 हजार 54 वोट मिले हैं।

आन्ध्रप्रदेश के आत्मकुर विधानसभा सीट से वाईएसआर कांग्रेस के एम विक्रम रेड्डी निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं। यहां भाजपा दूसरे स्थान पर है।

झारखंड में मांडर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की आगे चल रही हैं। भाजपा दूसरे स्थान पर हैं।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing