election commission
election commission

नई दिल्ली, 26 जून। तीन लोकसभा और सात विधानसभा के लिए 23 जून को हुए उपचुनाव की मतगणना का काम जारी है।

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार (10.45 बजे की स्थिति में) रामपुर सीट से समाजवादी पार्टी के मोहम्मद आसिम राजा आगे चल रहे हैं। राजा को एक लाख 13 हजार 962 वोट मिले हैं। भारतीय जनता पार्टी के घनश्याम सिंह लोधी एक लाख छह जार 990 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

रामपुर सीट पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और आजमगढ़ से आजम खान के मार्च में विधायक चुने जाने के बाद यह उपचुनाव हो रहा है। रामपुर से भाजपा ने घनश्याम सिंह लोधी को मैदान में उतारा है जबकि समाजवादी पार्टी ने आजम खान के करीबी आसिम रजा को उम्मीदवार बनाया है। बहुजन समाज पार्टी ने रामपुर सीट से अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है।

आजमगढ़ सीट पर भाजपा के दिनेश लाल यादव ’निरहुआ’ समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव और बहुजन समाज पार्टी के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली के बीच त्रिकोणीय मुकाबला चल रहा है। सपा के धर्मेंद्र यादव 10.45 बजे की स्थिति में 47 हजार 927 वोट लेकर आगे चल रहे हैं। दिनेश लाल यादव ’निरहुआ’ पीछे हैं।

संगरूर लोकसभा उपचुनाव में चल रही मतगणना के अनुसार सिरोमणी अकाली दल के सिमरनजीत सिंह मान आगे चल रहे हैं। आप के प्रत्याशी गुरमेल सिंह पीछे चल रहे हैं। बरनाला में वोटों की गिनती जारी है। संगरूर लोकसभा सीट भगवंत मान के पंजाब के मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई थी।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing