नई दिल्ली, 26 जून। तीन लोकसभा और सात विधानसभा के लिए 23 जून को हुए उपचुनाव की मतगणना का काम जारी है। उत्तरप्रदेश की दो लोकसभा सीट आजमगढ़ एवं रामपुर में भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

रामपुर :

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार (2.30 बजे की स्थिति में) रामपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के घनश्याम सिंह लोधी 42,048 वोटों से आगे चल रहे हैं। लोधी को 3,67,104 वोट मिले हैं।

समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद आसिम राजा को 3,25,056 वोट मिले हैं। अभी मतगणना जारी है।
रामपुर सीट समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के इस्तीफा दिए जाने से खाली हुई थी।

आजमगढ़ :

आजमगढ़ सीट पर भाजपा के दिनेश लाल यादव ’निरहुआ’ एवं समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव के बीच टक्कर है। दोपहर 2.30 बजे की स्थिति में भाजपा के उम्मीदवार 13,759 वोटों से आगे चल रहे थे। उन्हें 2,73,971 वोट मिले हैं।

सपा के धर्मेंद्र यादव को 2.60,212 वोट मिले हैं। बहुजन समाज पार्टी के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली 2,38,347 वोट लेकर तीसरे स्थान पर हैं। इस सीट पर भी मतगणना चल रही है। आजमगढ़ सीट पर आजमखान के मार्च में विधायक बन जाने के कारण उपचुनाव हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing