Tuesday, July 21, 2026
Home Industrial (हिंदी) एल्यूमिनियम Balco प्रबंधन ने फर्जी वेबसाइट, डोमेन और ई-मेल से सावधान रहने की...

Balco प्रबंधन ने फर्जी वेबसाइट, डोमेन और ई-मेल से सावधान रहने की अपील

‘केवल आधिकारिक माध्यमों से ही करें संपर्क, संदिग्ध डोमेन और ई-मेल की तुरंत दें सूचना’

Advertisement

बालकोनगर, 07 जुलाई 2026 : वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (Balco) ने नागरिकों, कर्मचारियों, व्यावसायिक साझेदारों एवं अन्य हितधारकों से साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने की अपील की है। कंपनी ने कहा है कि बालको के नाम, ब्रांड, उत्पाद अथवा सेवाओं से मिलते-जुलते फर्जी डोमेन, वेबसाइट और ई-मेल आईडी का उपयोग कर लोगों को गुमराह करने तथा संवेदनशील जानकारी हासिल करने के प्रयास किए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: BALCO Expansion का दिखा दम, Vedanta Aluminium ने बनाया उत्पादन का रिकॉर्ड

बालको प्रबंधन के संज्ञान में आया है कि साइबर अपराधी ऐसे डोमेन और ई-मेल आईडी का उपयोग कर सकते हैं, जो देखने में कंपनी के आधिकारिक माध्यमों से मिलते-जुलते प्रतीत होते हैं। इनका उद्देश्य गोपनीय, व्यक्तिगत, वित्तीय अथवा व्यावसायिक जानकारी प्राप्त करना, मैलवेयर फैलाना या अन्य प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी को अंजाम देना हो सकता है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ऐसे किसी भी डोमेन, वेबसाइट, ई-मेल अथवा अन्य संचार माध्यम का बालको से कोई संबंध, स्वीकृति या आधिकारिक मान्यता नहीं है।

बालको ने स्पष्ट किया है कि कंपनी की एकमात्र आधिकारिक वेबसाइट [डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बीएएलसीओआईएनडीआईए डॉट कॉम] है तथा कंपनी के सभी अधिकृत ई-मेल केवल [@ वीईडीएएनटीए डॉट सीओ डॉट इन]डोमेन से ही जारी किए जाते हैं। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि किसी भी वेबसाइट, ई-मेल अथवा ऑनलाइन संचार पर भरोसा करने से पहले उसकी प्रामाणिकता की अवश्य जांच करें। यदि किसी ई-मेल का डोमेन [@ वीईडीएएनटीए डॉट सीओ डॉट इन] से अलग हो या कोई वेबसाइट [डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बीएएलसीओआईएनडीआईए डॉट कॉम] के अतिरिक्त किसी अन्य पते से संचालित हो, तो उसे संदिग्ध मानते हुए सावधानी बरतें।

Advertisement

कंपनी ने सभी हितधारकों से अनुरोध किया है कि किसी भी प्रकार की गोपनीय, व्यक्तिगत, वित्तीय या व्यावसायिक जानकारी साझा करने से पहले संबंधित वेबसाइट और ई-मेल की पुष्टि अवश्य करें तथा कंपनी से जुड़ी सेवाओं और सूचनाओं के लिए केवल आधिकारिक माध्यमों का ही उपयोग करें। यदि कोई संदिग्ध वेबसाइट, डोमेन या ई-मेल प्राप्त होता है, तो उसकी सूचना तत्काल बालको की सुरक्षा टीम को दें।

इसे भी पढ़ें: BALCO के 1,740 MW पावर प्लांट का संचालन नई एजेंसी के हवाले, STEAG Energy को मिला 2050 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रैक्ट

बालको प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी फर्जी, अनधिकृत अथवा तीसरे पक्ष द्वारा संचालित वेबसाइट, डोमेन या ई-मेल के साथ संपर्क अथवा लेन-देन के कारण होने वाली किसी भी प्रकार की हानि के लिए कंपनी उत्तरदायी नहीं होगी। कंपनी ने नागरिकों से साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने और केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करने की अपील की है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट