चीनी निर्यात पर प्रतिबंध आज से लागू

खाद्य मंत्रालय में सचिव सुधांशु पांडे ने कहा कि इस विपणन मौसम में भारत का निर्यात रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। अक्तूबर-नवंबर महीने में त्‍यौहारों के मौसम में चीनी की खपत बढ़ जाती है।

नई दिल्ली, 01 जून।  चीनी निर्यात पर प्रतिबंध आज से लागू हो गया है। यह प्रतिबंध अक्टूबर में त्‍यौहारों का मौसम समाप्‍त होने तक लागू रहेगा। भारत दुनिया में चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक है, लेकिन इसकी खपत भी अधिक है।

इसे भी पढ़ें : LIC का लाभ 17 प्रतिशत घटा, प्रति शेयर डेढ़ रुपये लाभांश देने का किया गया ऐलान

सरकार ने पिछले सप्‍ताह घरेलू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए चीनी निर्यात की सीमा निर्धारित करने का फैसला किया था। खाद्य मंत्रालय में सचिव सुधांशु पांडे ने कहा कि इस विपणन मौसम में भारत का निर्यात रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।
अक्तूबर-नवंबर महीने में त्‍यौहारों के मौसम में चीनी की खपत बढ़ जाती है।

इसे भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा- जल्द आएगा जनसंख्या नियंत्रण कानून

उन्होंने कहा कि वैश्विक स्थिति को देखते हुए चीनी की मांग बढ़ सकती है, इसीलिए सरकार ने चीनी निर्यात की सीमा निर्धारित करने का निर्णय लिया।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing