Tuesday, September 15, 2026

बैंकिंग सेवाओं पर मंडराया संकट! 11 सितंबर को हड़ताल, अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की तैयारी

बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने 11 सितंबर 2026 को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। 28-30 सितंबर को भी हड़ताल और 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी।

Advertisement

नई दिल्ली। IndustrialPunch : बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के संयुक्त संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने विभिन्न मांगों को लेकर देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। UFBU के आह्वान के अनुसार बैंक कर्मचारी और अधिकारी 11 सितंबर, 2026 को अखिल भारतीय हड़ताल पर रहेंगे। इसके बाद 28, 29 और 30 सितंबर, 2026 को भी हड़ताल प्रस्तावित है।

संगठन की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि करीब 8 लाख बैंक कर्मचारी और अधिकारी इन हड़ताल कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यदि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 26 अक्टूबर, 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई है।

पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग

UFBU ने अपनी मांगों में 5 Days Banking की प्रतिबद्धता को लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई है। संगठन का कहना है कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था को लागू करने के संबंध में किए गए वादे को पूरा किया जाना चाहिए।

Advertisement

PLI योजना वापस लेने की मांग

बैंक यूनियनों ने सरकार की PLI (Performance Linked Incentive) Scheme को भी निशाने पर लिया है। यूनियनों ने इसे एकतरफा और भेदभावपूर्ण बताते हुए योजना को वापस लेने अथवा इसके क्रियान्वयन को फिलहाल स्थगित रखने की मांग की है।

इसके साथ ही संगठन ने PLI योजना में बदलाव के लिए बैंक यूनियनों के साथ द्विपक्षीय चर्चा किए जाने और लंबित मुद्दों का समाधान करने की मांग की है।

सितंबर में लगातार तीन दिन हड़ताल, फिर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

घोषित कार्यक्रम के अनुसार आंदोलन का पहला चरण 11 सितंबर को एकदिवसीय अखिल भारतीय हड़ताल के रूप में होगा। इसके बाद 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल प्रस्तावित है। यूनियनों ने स्पष्ट किया है कि यदि इसके बावजूद उनकी मांगों पर समाधान नहीं हुआ तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

बैंक यूनियनों के इस ऐलान से आने वाले दिनों में बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है। हालांकि हड़ताल के दौरान वास्तविक प्रभाव संबंधित बैंकों, राज्यों में लागू अवकाश और यूनियनों की भागीदारी पर निर्भर करेगा।

UFBU में शामिल प्रमुख बैंक यूनियनें

United Forum of Bank Unions (UFBU) में AIBEA, AIBOC, NCBE, AIBOA, BEFI, INBEF और INBOC है।

मुख्य मांगें:

  • 5 Days Banking लागू करना।
  • सरकार की एकतरफा PLI योजना वापस लेना/क्रियान्वयन स्थगित करना।
  • यूनियनों के साथ द्विपक्षीय चर्चा के माध्यम से PLI योजना में संशोधन।
  • लंबित मुद्दों का समाधान करना।
  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट