कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया गया है। बसवराज बोम्मई कर्नाटक में नए मुख्यमंत्री होंगे। मंगलवार को हुए बीजेपी के विधायकों की बैठक में इसका फैसला हुआ। इसके बाद पार्टी पर्यवेक्षक धर्मेंद्र प्रधान ने बोम्मई को सीएम बनाए जाने का ऐलान किया। बेंगलुरु के एक निजी होटल में हुई बैठक में बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक- केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जी किशन रेड्डी- भी शामिल थे।  बुधवार को 11 बजे श्री बोम्मई  मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

कर्नाटक के कार्यवाहक मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा ने कहा कि, हमने सर्वसम्मति से बसवराज बोम्मई को विधायक दल का नेता चुना, हम सब बहुत खुश हैं।

कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री चुने जाने पर बसवराज बोम्मई ने कहा, मौजूदा स्थिति में ये एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के अनुरूप गरीबों के लिए काम करने की कोशिश करूंगा। मैंने कभी इसकी उम्मीद नहीं की थी। हालांकि मुझे अपनी मेहनत पर भरोसा था और मुझे इसका परिणाम मिला। मैं कर्नाटक के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये गरीबों की सरकार होगी और समाज के सभी वर्गों के साथ न्याय करेगी। मैं येदियुरप्पा जी के सभी सपनों को पूरा करना चाहता हूं। हम कोविड और बाढ़ से निपटेंगे।

बसवराज बोम्मई कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता हैं। उनके पिता एसआर बोम्मई भी कर्नाटक के सीएम रह चुके हैं। बोम्मई ने भूमाराद्दी कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से 1982 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ठम् डिग्री ली है। बसवराज बोम्मई इस साल के शुरुआत में कर्नाटक के गृह मंत्री बनाए गए थे। वे कर्नाटक विधानसभा के 2004 से 2008 तक भी सदस्य रहे हैं।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing