नई दिल्ली, 3 July (IndustrialPunch Desk) : भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) मनोज कुमार अग्रवाल ने 3 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान BCCL और देश के कोयला क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
इसे भी पढ़ें: कोल इंडिया में E-7 से E-8 ग्रेड पदोन्नति प्रक्रिया तेज, 5 जुलाई को होगा चयन-सह-DPC साक्षात्कार
बैठक में झरिया मास्टर प्लान (Jharia Master Plan – JMP), कोयला उत्पादन, डिस्पैच, परिवहन व्यवस्था, परिचालन प्रदर्शन तथा BCCL से जुड़े अन्य प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही कंपनी की उत्पादकता और लाभप्रदता बढ़ाने, परिचालन दक्षता में सुधार तथा समग्र प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के उपायों पर भी चर्चा की गई।
बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि BCCL को आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रबंधन और प्रभावी संचालन के माध्यम से और अधिक सशक्त बनाया जाए, ताकि देश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं को समय पर पूरा किया जा सके।
इसे भी पढ़ें: कोयला मंत्रालय का दावा, कोल गैसिफिकेशन योजना से 50 हजार नौकरियां मिलेंगी
इस अवसर पर यह भी दोहराया गया कि BCCL, आत्मनिर्भर भारत के विजन के अनुरूप सुरक्षित, कुशल और सतत (Sustainable) कोयला उत्पादन के माध्यम से देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce







