Advertisement

धनबाद, 25 जून 2026 (IndustrialPunch Desk) : भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) मनोज कुमार अग्रवाल ने गुरुवार को कतरास क्षेत्र की प्रमुख खनन परियोजनाओं का दौरा कर उत्पादन प्रदर्शन, खदान विस्तार कार्यों, मानसून तैयारियों, सुरक्षा मानकों तथा आधारभूत संरचना संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान निदेशक (तकनीकी-योजना एवं परियोजना) राजीव कुमार सिन्हा सहित कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: BCCL में अनुकंपा नौकरी पाने की लालच में बेटे ने कराई पिता की हत्या, 10 लाख की सुपारी देकर रची खौफनाक साजिश

निरीक्षण के दौरान CMD ने AKWMC Bhoomi Patch, AKWMC Departmental Patch, Salanpur MDO तथा ASGKC Colliery का दौरा किया। उन्होंने इन परियोजनाओं में उत्पादन की स्थिति, भूमि अधिग्रहण की प्रगति, क्षमता उपयोग (Capacity Utilisation), खदान विस्तार योजनाओं तथा मानसून के मद्देनज़र किए गए सुरक्षा एवं परिचालन संबंधी इंतजामों की समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने, खदान विस्तार की प्रक्रियाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने तथा मानसून के दौरान निर्बाध और सुरक्षित उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां मजबूत करने के निर्देश दिए।

Advertisement

CMD ने परियोजना स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था (Lighting System) और सुरक्षा प्रबंधों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा मानकों के पूर्ण अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए जहां कहीं भी कमियां पाई गईं, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षित खनन बीसीसीएल की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें:

दौरे के दौरान श्री अग्रवाल ने स्थानीय ग्रामीणों एवं प्रभावित लोगों से भी संवाद किया। उन्होंने अधिकारियों को कंपनी की निर्धारित नीतियों एवं नियमों के अनुरूप स्थानीय लोगों की समस्याओं और आवश्यकताओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करने तथा हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement