Thursday, June 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल BCCL में अनुकंपा नौकरी पाने की लालच में बेटे ने कराई पिता...

BCCL में अनुकंपा नौकरी पाने की लालच में बेटे ने कराई पिता की हत्या, 10 लाख की सुपारी देकर रची खौफनाक साजिश

जांच में सामने आया कि विजय नोनिया ने अपने पिता की हत्या के लिए अखिलेश मल्लाह और अमित कुमार सिंह को 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी

मर्डर का खुलासा करती पुलिस
Advertisement

धनबाद। कोयलांचल को झकझोर देने वाले एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। BCCL में अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने की लालच में एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या की साजिश रच डाली। आरोप है कि उसने 10 लाख रुपये की सुपारी देकर दो लोगों से पिता की हत्या करवा दी। मामले का खुलासा होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

इसे भी पढ़ें: JBCCI-XII के गठन में देरी: कोल इंडिया प्रबंधन ने पांचों यूनियन से आंदोलन टालने की अपील की

20 जून को सड़क किनारे मिला था शव

जानकारी के अनुसार, 20 जून 2026 की सुबह करीब 4:45 बजे बरोरा थाना क्षेत्र के चिटाही-बरोरा PCC सड़क के किनारे झाड़ियों के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना चौकीदार ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। इस संबंध में बरोरा थाना कांड संख्या 31/2026 दर्ज किया गया।

Advertisement

SIT जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। जांच के दौरान मृतक की पहचान तुलेश्वर नोनिया के रूप में हुई। तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस उस समय हैरान रह गई जब हत्या की साजिश में मृतक के बेटे विजय नोनिया का नाम सामने आया।

पुलिस के अनुसार, विजय नोनिया अपने पिता की मृत्यु के बाद BCCL में अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाना चाहता था। इसी लालच में उसने अपने पिता की हत्या की योजना बनाई।

10 लाख रुपये की सुपारी देकर कराई हत्या

जांच में सामने आया कि विजय नोनिया ने अपने पिता की हत्या के लिए अखिलेश मल्लाह और अमित कुमार सिंह को 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी। दोनों आरोपियों ने मिलकर तुलेश्वर नोनिया की हत्या कर शव को सड़क किनारे झाड़ियों के पास फेंक दिया, ताकि मामला दुर्घटना या अज्ञात हत्या का लगे।

हत्या में इस्तेमाल सामान बरामद

ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगा पत्थर, मोटरसाइकिल, खून से सने कपड़े, जूते-चप्पल, गमछा और मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। बरामद साक्ष्यों ने पूरे षड्यंत्र का खुलासा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं—

  • विजय नोनिया (मृतक का बेटा एवं मुख्य साजिशकर्ता)
  • अखिलेश मल्लाह
  • अमित कुमार सिंह

पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

इसे भी पढ़ें: भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें:

लालच ने खत्म कर दिया रिश्ते का विश्वास

यह घटना केवल एक हत्या नहीं, बल्कि रिश्तों के टूटते विश्वास और लालच की भयावह तस्वीर भी पेश करती है। पुलिस जांच के अनुसार, केवल नौकरी पाने की मंशा में बेटे ने अपने ही पिता की हत्या की साजिश रच दी। कोयलांचल में इस घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें