Advertisement

शुक्रवार को बीसीसीएल (BCCL) के अंबे माइनिंग आउटसोर्सिंग क्षेत्र (Ambe Mining Outsourcing Area) में सर्विस वैन ओबी की चट्टान की टक्कर से कोयला खदान की करीब डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में गिर गई। मौके से चार मजदूरों के शव मिले हैं। बीसीसीएल की रेस्क्यू टीम तीन अन्य मजदूरों की तलाश कर रही है।

इसे भी पढ़ें : कौन होगा कोल इंडिया का नया चेयरमैन?, 20 को चलेगा पता, ये तीन नाम हैं चर्चा में!

यहां बतान होगा कतरास के रामकनाली कांटापहाड़ी पर बीसीसीएल की अंबे माइनिंग आउटसोर्सिंग साइट है। सर्विस वैन पर सवार होकर मजूदर खदान की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान वाहन से ओबी की चट्टान स्लाइड होकर टकरा गई, इससे वाहन खदान के नीचे डेढ़ सौ फीट नीचे गहरी खाई में गिर गया। बताया गया है कि नीचे करीब 60 फीट पानी का गहरा भराव है। वाहन इसमें जाकर डूब गया। सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया गया, लेकिन मजदूरों को नहीं बचाया जा सका।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : बीसीसीएल कतरास क्षेत्र में जमींदोज हुए घर और मवेशी, देखें वीडियो :

मौके पर सांसद ढूलू महतो भी पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित सुरक्षा अधिकारियों को बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। सांसद महतो ने इस दुर्घटना को बीसीसीएल अधिकारियों की गंभीर लापरवाही का परिणाम बताया और कहा कि खनन स्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

 

Advertisement