Advertisement

कोरबा, 05 सितम्बर। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के नए चेयरमैन को लेकर कवायद शुरू हो चुकी है। लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने 20 सितम्बर को चयनित उम्मीदवारों का साक्षात्कार आयोजित किया है।

इसे भी पढ़ें : बीसीसीएल कतरास क्षेत्र में जमींदोज हुए घर और मवेशी, देखें वीडियो :

20 सितम्बर को ही स्पष्ट हो जाएगा कि कोल इंडिया का नया चेयरमैन कौन होगा। मौजूदा चेयरमैन पीएम प्रसाद का कार्यकाल 31 अक्टूबर, 2025 तक का है। 20 सितम्बर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नए चेयरमैन के चयन के लिए साक्षात्कार होगा।

इसे भी पढ़ें : कोल इंडिया की इन 24 खदानों को मिली 5 स्टार रेटिंग

Advertisement

साक्षात्कार के लिए सूचीबद्ध किए गए अधिकारी

  • मुकेश चौधरी, डायरेक्टर (मार्केटिंग), कोल इंडिया लिमिटेड
  • इन्द्र देव नारायण, सीएमडी, एमईसीएल
  • बी. साईराम, सीएमडी, एनसीएल
  • निलेंदु कुमार सिंह, सीएमडी, सीसीएल
  • पंकज कुमार शर्मा, डायरेक्टर (प्रोडक्शन), नालको
  • विश्वनाथ सुरेश, डायरेक्टर (कमर्शियल), एनएमडीसी
  • विनय कुमार, डायरेक्टर (टेक्निकल), एनएमडीसी
  • अनुज जैन, डायरेक्टर (फाइनेंस), इंडियन ऑयल
  • हेमंत कुमार दास, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (प्रोजेक्ट्स), पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन
  • आलोक सिंह, प्रिंसिपल कमिश्नर, आयकर विभाग (राजकोट)
  • डॉ. पुड़ी हरिप्रसाद, चीफ एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर, रेलवे

इनके नाम की चल रही चर्चा

इधर, सूचीबद्ध किए गए अधिकारियों में कुछेक नाम ऐसे जो चेयरमैन बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं। पीईएसबी द्वारा साक्षात्कार जरूर लिया जाता है, लेकिन बताया गया है कि अप्रोच और केन्द्र सरकार में बैठे लोगों की पसंद भी कई बार काम करती है। अभी जो चर्चा है इसके अनुसार तीन नाम सामने आए हैं। इनमें एनसीएल के सीएमडी बी. साईराम, सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह और आयकर विभाग राजकोट के प्रिंसिपल कमिश्नर आलोक सिंह।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement