महंगाई को लेकर भारतीय मजदूर संघ उतरा सड़क पर, देश के 747 जिलों में हुआ विरोध प्रदर्शन

आरएसएस के श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ ने गुरुवार को मूल्य वृद्धि- महंगाई के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। देश के सभी 747 जिला मुख्यालयों मे बीएमएस की स्थानीय इकाइयों ने बढ़ती महंगाई की जोरदार मुखालफत की।

इस विरोध प्रदर्शन में बीएमएस तथा सम्बद्ध संगठनों ने भी भागीदारी की। बीएमएस की मांग है कि दैनिक उपयोग की वस्तुओं को आवश्यक वस्तु अधिनियम में समाहित किया जाए। पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाया जाए।

वस्तुओं के विक्रय मूल्य के साथ लागत मूल्य भी अंकित होना चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं को यह पता चल सके की किस उत्पाद की लागत कितनी है और उसे बाजार में किस दर पर बेचा जा रहा है। बीएमएस ने महंगाई पर नियंत्रण के लिए केन्द्र सरकार को सुझाव भी दिए हैं।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing