नई दिल्ली: भोजपुरिया सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में अभिनेत्री आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। यूं तो आम्रपाली अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वहीं इस बार छठ पर्व पर आम्रपाली का गाना ‘पहिले पहिले बानी कइले छठी मईया’ सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। यहां तक कि गैर भोजपुरी इलाके में भी इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि छठ पूजा (Chhath Puja) बिहार, झारखंड और पूर्वांचल का बड़ा पर्व है। जिसे अब प्रवासी बिहारियों ने इंटरनेशनल बना दिया है। छठ से जुड़े लोकगीतों को लोग इस दौरान बड़े चाव से सुनते हैं। गाने में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का इमोशन अंदाज देखते बनता है। मशहूर भोजपुरी एक्टर निरहुआ (Nirahua) भी गाने के वीडियो में नजर आते हैं।

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के इस छठ गीत (Chhath Geet) को आप इसके नाम ‘पहिले पहिले बानी कइले छठी मईया’ (Pahile Pahile Baani Kaile Chhathi Maiya) से भी यूट्यूब पर सर्च कर सकते हैं। गाने का कॉन्सेप्ट ये हैं कि बिहारी अगर अपने प्रदेश से बाहर दूसरे देश में भी है, तो भी ये परंपरा छूटती नहीं है। यूट्यूब पर आम्रपाली दुबे के इस गाने को ढाई करोड़ से अधिक दर्शकों ने देखा है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर आम्रपाली दुबे के गाने को रिलीज किया गया है। बता दें कि आज से छठ की शुरूआत नहाय-खाय (Nahay Khay) के तौर पर हुई है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से चार दिवसीय छठ का महापर्व का आगाज होता है। इस साल 2020 में छठ पर्व 18 नवंबर से शुरू होकर 21 नवंबर तक चलेगा। इसको लेकर पूरे देश में श्रद्धालु उत्साहित हैं। यहां तक कि दिल्ली सरकार ने छठ को लेकर एक दिन की छुट्टी की घोषणा भी की है। संतान प्राप्ति के अलावा परिवार की मंगल कामना की नीयत से छठ पर्व की जाती है। जिसकी छटा लोकगीतों के जरिए पूरे चार दिन बिखरी मिलती है।

 

  • Website Designing