Advertisement

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले किए।

इस बैठक में कुल 129 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सरकार ने खासतौर पर कर्मचारियों, छात्रों, स्वास्थ्य सेवाओं और शहरी विकास पर ध्यान दिया।

सबसे अहम फैसलों में राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी सम्मिलित है। महंगाई भत्ता बढ़ने से 5 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा होगा।

इसी तरह सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए लगभग 4 अरब रुपए की छात्रवृत्ति, फिल्म और नाट्य संस्थान खोलने की मंजूरी और मोतिहारी जलापूर्ति परियोजना के लिए 187 करोड़ रुपए का प्रावधान शामिल है।

Advertisement

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement