नई दिल्ली, 04 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और लोकसभा इलेक्शन से पहले चार राज्यों के अध्यक्ष बदल दिए हैं।

जी. किशन रेड्डी को तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बने, सुनील जाखड़ पंजाब के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। सुनील जाखड़ कांग्रेस में रहते हुए भी प्रदेश अध्यक्ष रह चुक हैं।

इसी तरह ओबीसी नेता एटाला राजेंद्र को तेलंगाना भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

  • Website Designing