Advertisement

नई दिल्ली। भारतीय मजदूर संघ (BMS) के अखिल भारतीय अध्यक्ष हिरण्मय पांडिया के नेतृत्व में भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ के शिष्टमंडल ने केन्द्रीय श्रम मंत्री मनसुख भाई मांडिया से मुलाकात की।

शिष्टमंडल ने दशकों से स्वास्थ्य सेवा लाभ से वंचित ग्रामीण डाक सेवकों के लिए ईएसआईसी (ESIC) का लाभ देने ज्ञापन सौंपा एवं इस संदर्भ में विस्तृत चर्चा की गई।

श्रम मंत्री ने आश्वस्त किया कि इसकी चर्चा और समीक्षा कर निश्चित रूप से लागू कराने हेतु विशेष पहल करेंगे। शिष्टमंडल में भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ के सेक्रेटरी जनरल अनंत कुमार पाल जी, पी 3 के अखिल भारतीय अध्यक्ष विमल भाई त्रिवेदी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नंद कुमार पाल, शैलेश बागमारे, भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ के जनरल सेक्रेटरी दिनेश कुमार राय सम्मिलित थे।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement

 

Advertisement