Saturday, April 25, 2026
Home National News Budget 2024 : मुद्रा लोन की लिमिट 10 लाख से बढ़कर हुई...

Budget 2024 : मुद्रा लोन की लिमिट 10 लाख से बढ़कर हुई 20 लाख

ऐसे लोग जो पैसे की तंगी की वजह से अपना कोई व्यवसाय शुरू करने में पीछे रह जाते हैं, उनके लिए यह योजना वरदान है।

Advertisement

मुद्रा लोन की लिमिट 10 लाख से बढ़कर हुई 20 लाख वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में मुद्रा लोन की लिमिट 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख कर दी है। दरअसल, सरकार द्वारा स्वरोजगार की सुविधा के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMVI) दी जाती है। सरकार के इस कदम से छोटे व्यवसायियों को लाभ मिलेगा और स्वरोजगार के भी अवसर खुलेंगे।

बजट में MSMEs और विनिर्माण का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है। बजट में MSMEs को उनके तनाव की अवधि के दौरान बैंक ऋण जारी रखने की सुविधा के लिए नई व्यवस्था का ऐलान किया गया है। साथ ही मुद्रा ऋण की सीमा 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 20 लाख कर दी गई है। पहले इस स्कीम के तहत MSME के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन मुहैया कराया जा रहा था।

ऐसे लोग जो पैसे की तंगी की वजह से अपना कोई व्यवसाय शुरू करने में पीछे रह जाते हैं, उनके लिए यह योजना वरदान है। इस योजना के जरिए उन्हें अब 20 लाख तक का लोन मिल सकेगा जो सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: