जीत के बाद दुर्गेश पाठक ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की
जीत के बाद दुर्गेश पाठक ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की

नई दिल्ली, 26 जून। दिल्ली की राजिंदर नगर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक को जीत मिली है। इस जीत से यह एक बार फिर साबित हो गया है कि दिल्ली पर अरविंद केजरीवाल की पकड़ बरकरार है।

दुर्गेश पाठक को 40,319 वोट मिले। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के राजेश भाटिया को 11,468 वोटों के अंतर से हराया। भाजपा उम्मीदवार को 28,851 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार प्रेमलता को महज 2014 मत ही मिले।
हालांकि निर्वाचन आयोग ने अभी अधिकारिक रूप से परिणाम की घोषणा नहीं की है।

जीत के बाद दुर्गेश पाठक ने कहा, यह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जीत है, यह आप द्वारा किए गए कार्यों की जीत है। भाजपा के पास यहां कोई एजेंडा नहीं था, वो पहले दिन ही चुनाव हार चुकी थी। वे यहां आने वाले नगर निगम चुनावों सहित हर चुनाव में हारेंगे।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing