उपचुनाव Live Update : बिहार में आरजेडी, पश्चिम बंगाल में टीएमसी, छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र में कांग्रेस आगे

चुनाव आयोग के आधिकारिक शुरुआती रुझानों के अनुसार पश्चिम बंगाल में बालीगंज विधानसभा सीट पर टीएमसी आगे चल रही है। पार्टी के उम्मीदवार बाबूल सुप्रियो निर्णायक बढ़त की ओर दिख रहे हैं। मतगणना के आंकड़ों के अनुसार इस सीट पर भाजपा चौथे नम्बर पर है।

नई दिल्ली, 16 अप्रेल। चार राज्यों के चार विधानसभा एवं एक लोकसभा के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना का काम चल रहा है।

चुनाव आयोग के आधिकारिक शुरुआती रुझानों के अनुसार पश्चिम बंगाल में बालीगंज विधानसभा सीट पर टीएमसी आगे चल रही है। पार्टी के उम्मीदवार बाबूल सुप्रियो निर्णायक बढ़त की ओर दिख रहे हैं। मतगणना के आंकड़ों के अनुसार इस सीट पर भाजपा चौथे नम्बर पर है। दूसरे नम्बर पर मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार हैं, जबकि तीसरे स्थान पर कांग्रेस के प्रत्याशी बने हुए है।

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस की बढ़त की खबर है। हालांकि अभी चुनाव आयोग ने कोई रुझान जारी नहीं किए हैं। यहां कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला है।

बिहार की बोचहां विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार अमर कुमार पासवान भाजपा प्रत्याशी से बढ़त बनाए हुए हैं।

महाराष्ट्र की कोल्हापुर उत्तर विधानसभ सीट से कांग्रेस उम्मीदवार आगे है।

पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना चल रही है। यहां से तृणमूल कांग्रेस ने शत्रुघन सिन्हा को मैदान पर उतारा था। शत्रुघन सिन्हा भाजपा उम्मीदवार से आगे चल रहे हैं।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing