Advertisement

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में राष्ट्रीय कर्मयोगी वृहद जन सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत तीन दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण का सफल आयोजन हुआ।

यह प्रशिक्षण मानव संसाधन विकास विभाग, मुख्यालय रांची में दो बैचों में संपन्न हुआ, जिसमें कुल 53 मास्टर ट्रेनरों ने भाग लिया।

मिशन कर्मयोगी की भावना के अनुरूप इस प्रशिक्षण का उद्देश्य दक्षता, कौशल और सेवा वितरण की गुणवत्ता को और सुदृढ़ करना था। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन वरिष्ठ विशेषज्ञों द्वारा किया गया और प्रतिभागियों को प्रभावी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

सीसीएल परिवार इस पहल के माध्यम से भविष्य के लिए एक दक्ष, प्रशिक्षित और सेवा-उन्मुख कार्यबल तैयार करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

Advertisement

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement