रायपुर, 17 अगस्त (industrialpunch Election Desk) : गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (chhattisgarh assembly election) के लिए 21 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर इस मामले में कांग्रेस (Congress) से बढ़त बना ली है।

बुधवार को भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी, इस बैठक में पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची पर मुहर लगाई। जिन 21 सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए हैं, इन पर कांग्रेस का कब्जा है। 2018 के विधानसभा चुनाव में इन 21 सीटों में कांग्रेस ने 19 पर जीत दर्ज की थी। मरवाही और खैरागढ़ सीट पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को विजय मिली थी, लेकिन 2020 में अजीत जोगी के निधन बाद मरवाही में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने यह सीट अपने कब्जे में ले ली। इसी तरह 2022 में देवव्रत सिंह के निधन से रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव के जरिए कांग्रेस काबिज हुई।

भाजपा ने जिन 21 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवार तय किए हैं, इनमें लखनलाल देवांगन ही ऐसे नेता है, जिन्हें 2018 के चुनाव में हार के बाद भी दोबारा मौका दिया गया है। देवांगन कटघोरा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी से चुनाव हार गए थे, लेकिन इस बार उनकी सीट बदलते हुए कोरबा विधानसभा क्षेत्र से टिकट दी गई है।

21 सीटों पर भाजपा द्वारा उतारे गए उम्मीदवार और 2018 के चुनाव में कांग्रेस, भाजपा प्रत्याशी को मिले वोट :

1. प्रेमनगर (भूलन सिंह मरावी)
2018 परिणाम
खेलसाय सिंह (कांग्रेस) : 66475
विजय प्रताप सिंह (भाजपा) : 51135

2. भटगांव (श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े)
2018 परिणाम
पारसनाथ राजवाड़े (कांग्रेस) : 74623
रजनी त्रिपाठी (भाजपा) : 58889

3. प्रतापपुर (श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते)
2018 परिणाम
प्रेमसाय सिंह टेकाम (कांग्रेस) : 90148
रामसेवक पैकरा (भाजपा) : 46043

4. रामानुजगंज (रामविचार नेताम)
2018 परिणाम
बृहस्पत सिंह (कांग्रेस) : 64580
राम किशुन सिंह (भाजपा) : 31664

5. लुण्ड्रा (प्रबोज भींज)
2018 परिणाम
डा. प्रीतमराम (कांग्रेस) : 77773
विजय प्रताप सिंह (भाजपा) : 55594

6. खरसिया (महेश साहू)
2018 परिणाम
उमेश पटेल (कांग्रेस) : 94201
विजय प्रताप सिंह (भाजपा) : 77234

7. धरमजयगढ़ (हरिशचन्द्र राठिया)
2018 परिणाम
लालजीत सिंह राठिया (कांग्रेस) : 95173
लनिव बिरजु राठिया (भाजपा) : 54838

8. कोरबा (लखनलाल देवांगन)
2018 परिणाम
जयसिंह अग्रवाल (कांग्रेस) : 70119
विकास महतो (भाजपा) : 58313

9. मरवाही (प्रणव कुमार मरपच्ची)
2018 परिणाम
अजीत जोगी (जेसीसी) : 74071
अर्चना पोर्ते (भाजपा) : 27579

2020 उपचुनाव परिणाम
डा. केके ध्रुव (कांग्रेस) : 83561
डा. गंभीर सिंह (भाजपा) : 45364

10. सरायपाली (श्रीमती सरला कोसरिया)
2018 परिणाम
किस्मतलाल नंद (कांग्रेस) : 10,0302
श्याम लांडी (भाजपा) : 48014

11. खल्लारी (श्रीमती अलका चंद्राकर)
2018 परिणाम
द्ववारिकाधीश यादव (कांग्रेस) : 96108
मोनिका साहू (भाजपा) : 39130

12. अभनपुर (इंद्रकुमार साहू)
2018 परिणाम
धनेन्द्र साहू (कांग्रेस) : 76761
चंद्रशेखर साहू (भाजपा) : 53290

13. राजिम (रोहित साहू)
2018 परिणाम
अमितेश शुक्ल (कांग्रेस) : 99041
संतोष उपाध्याय (भाजपा) : 40909

14. सिहावा (श्रवण मरकाम)
2018 परिणाम
डा. लक्ष्मी ध्रुव (कांग्रेस) : 88451
पिंकी शिवराज साहू (भाजपा) : 43015

15. डौण्डी लोहरा (देवलाल हलवा ठाकुर)
2018 परिणाम
अनिला भेंडिया (कांग्रेस) : 67448
लाल महेन्द्र सिंह टेकाम (भाजपा) : 34345

16. पाटन (विजय बघेल)
2018 परिणाम
भूपेश बघेल (कांग्रेस) : 84352
मोतीलाल साहू (भाजपा) : 56875

17. खैरागढ़ (विक्रांत सिंह)
2018 परिणाम
देवव्रत सिंह (जेसीसी) : 61516
कोमल जंघेल (भाजपा) : 60646

2022 उपचुनाव परिणाम
यशोदा वर्मा (कांग्रेस) : 87879
कोमल जंघेल (भाजपा) : 67703

18. खुज्जी (श्रीमती गीता घासी साहू)
2018 परिणाम
चन्नी साहू (कांग्रेस) : 71733
हिरेन्द्र कुमार साहू (भाजपा) : 44236

19. मोहला मानपुर (संजीव साहा)
2018 परिणाम
इंद्रशाह मंडावी (कांग्रेस) : 50576
कंचनमाला भूआर्य (भाजपा) : 29528

20. कांकेर (आशाराम नेताम)
2018 परिणाम
शिशुपाल सोरी (कांग्रेस) : 69053
हीरा मरकाम (भाजपा) : 49249

21. बस्तर (मनीराम कश्यप)
2018 परिणाम
लखेश्वर (कांग्रेस) : 74378
डा. सुभाउ कश्यप (भाजपा) : 40907

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

  • Website Designing